Donald Trump Tariffs Announcement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों से होने वाले आयात पर ‘रिसिप्रोकल ड्यूटी’ (पारस्परिक शुल्क) लगाने की व्यापक नीति की घोषणा की है। यह कदम व्यापार असंतुलन को सुधारने और अमेरिकी उद्योगों को मजबूती देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
ट्रंप प्रशासन की इस नीति के तहत सभी आयातों पर 10% का आधारभूत शुल्क लगाया जाएगा। वहीं, जिन देशों का अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष (सर्पलस) है, उन पर यह शुल्क काफी ज्यादा रखा गया है।
इन देशों पर सबसे ऊंचा शुल्क
सबसे ऊंचा शुल्क कंबोडिया (49%), वियतनाम (46%) और श्रीलंका (44%) पर लगाया गया है। यह कदम उन देशों को निशाना बनाने की रणनीति के तहत उठाया गया है जिनका अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष बहुत ज्यादा है।
अन्य एशियाई देशों पर भी बड़ा प्रभाव
बांग्लादेश (37%), थाईलैंड (36%), ताइवान (32%) और इंडोनेशिया (32%) पर भी भारी शुल्क लगाया गया है। चीन, जो ट्रंप की व्यापार नीतियों का मुख्य लक्ष्य है, उस पर 34% का शुल्क लगाया जाएगा।