हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की विकास को लेकर कटिबद्ध है। जहां-जहां विकास की संभावना है, सरकार वहां नेक नियति से कार्य करके प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि 2047 तक पहुंचते— पहुंचते हमारी विकसित भारत के रूप में दुनिया में पहचान होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश विकास के चरण को छू रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने को लेकर प्रयासरत है। प्रदेश के सभी गांव की फिरनियों को पक्का किया जाएगा। लाइट की व्यवस्था होगी। गांव में ई—लाइब्रेरी के लिए कार्य शुरू हो चुका है। गांव छतरपुर में व्यायामशालाओं को बनाया जाएगा। सभ गांवों के बाहर श्मशान घाट बनाए जाएंगे। इन शमशान घाटों के रास्तों को पक्का किया जाएगा। बिजली पानी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्रदेश के सभी तालाबों के सौंदर्य करण को लेकर कार्य किया जा रहा है।