प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरि की धरा हरियाणा से हरियाणवासियों के उड़ान भरने के सपनों को साकार करने ऐतिहासिक कार्य किया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने हिसार में नव निर्मित महाराजा अग्रसेन नागरिक हवाई अड्डे से महर्षि बाल्मिकी हवाई अड्डा अयोध्या तक शुभारंभ फ्लाइट की उड़ान पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज हर हरियाणवी गर्व और गौरव की अनुभूति से आनंदित हुआ है। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने छह दशक राज किया लेकिन हरियाणा को नागरिक हवाई अड्डा भी नहीं दिया। मोदी जी ने हरियाणा को पहला नागरिक हवाई देने ऐतिहासिक कार्य किया है। मोदी जी ने पिछले 11 वर्षों में देशभर में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी कर दी है। मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने हवाई सेवाओं में उल्लेखनीय प्रगति की है।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के दिन हिसार आगमन पर पीएम मोदी का अभिनंदन किया। धनखड़ ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हरियाणा आते हैं अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देकर जाते हैं। आज भी हिसार एयर पोर्ट से हवाई सेवा के शुभारंभ के साथ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट (टर्मिनल नंबर 2)की आधारशिला रखी और दीनबंधु छोटूराम पावर प्लांट यमुनानगर में तीसरी इकाई यानी 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट का शिलान्यास किया। विकास के लिए पावर की जरूरत होती हैं। प्लांट चालू होने पर हरियाणा को 800 मेगावाट अतिरिक्त पावर उपलब्ध होगी। पीएम ने रेवाड़ी बाईपास का शुभारंभ और यमुनानगर में बायोगैस प्लांट की आधारशिला रखी। दस हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट आज हरियाणा को मिले है जो विकसित हरियाणा और विकसित भारत की नींव को मजबूत करेंगे।
राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि मोदी और नायब सरकार की नीति और नीयत में लोगों का निरंतर भरोसा बढ़ा है। इसलिए केंद्र और हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने झज्जर जिला से पीएम मोदी का अभिनन्दन करने के लिए हिसार पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया।