Iran America: ईरान ने एक सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि, अगर अमेरिका के साथ तनाव और बढ़ता है तो वह डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे (Diego Garcia military Base in the Indian Ocean) पर हमला करने के लिए तैयार है। टेलीग्राफ से बात करते हुए एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने ये दावा किया है।
ये ब्रिटेन-अमेरिका का एक महत्वपूर्ण संयुक्त अड्डा है
दरअसल, डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डा हिंद महासागर में ब्रिटेन-अमेरिका का एक महत्वपूर्ण संयुक्त अड्डा है। यह रणनीतिक सैन्य अड्डा , चागोस द्वीप पर स्थित है, जो ब्रिटिश क्षेत्र में आती है और हाल ही में ईरान की जांच के दायरे में आई है। क्योंकि ट्रंप प्रशासन के साथ उसके संबंध खराब हो गए हैं।
वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने किया दावा
टेलीग्राफ से बात करते हुए एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि, तेहरान के सैन्य प्रमुखों को ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा किसी भी आक्रामक कदम को रोकने के लिए सैन्य अड्डे के खिलाफ आक्रामक तैयारी करने का आदेश दिया गया है।
डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे पर 4,000 अमेरिकी सैन्यकर्मी
दरअसल, डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे पर अमेरिकी हथियारों की तैनाती के बाद हमले की आशंका बढ़ गई है। हाल ही में उपग्रह चित्रों ने इस महत्वपूर्ण सैन्य स्थान पर कम से कम तीन बी-2 स्पिरिट जेट विमानों के आगमन की पुष्टि की है। यह बेस न केवल अमेरिका और ब्रिटेन के संचालन के लिए एक रणनीतिक केंद्र है, बल्कि इसमें लगभग 4,000 सैन्यकर्मी भी हैं, जिनमें से अधिकांश अमेरिकी हैं।