भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने संगठनात्मक विषयों एवं कार्यपद्धति पर अपने विचार रखे। उन्होंने जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों को सशक्त मंडल, सशक्त बूथ का मंत्र दिया। पार्टी ने राष्ट्र के निर्माण में किस तरह से अपना योगदान दिया, पार्टी कार्यकर्ता किस प्रकार से अपने कार्यों में धार पैदा करेंगे, प्रशिक्षण शिविर में इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने व्यक्तित्व विकास को सफल जीवन का मंत्र बताया। सेवा साधना केंद्र, पट्टीकल्याण, समालखा पानीपत में प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने बूथ सरंचना कार्यविधि पर चर्चा की। केंद्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय ने मीडिया एवं सोशल मीडिया के बारे में बताया। प्रशिक्षिण शिविर के दूसरे दिन पूर्व सांसद सुनीता दांगी, रश्मि अग्रवाल, रेणु डाबला, अजय बंसल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, डा. पवन सैनी, अजय बंसल, वीरेंद्र गर्ग ने कार्यक्रमों की अध्यक्षता की। दो दिवसीय इस कार्यशाला का भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेन्द्र पाण्डेय ने संचालन किया।