चंडीगढ़: दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “आज चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। देशभर में भाजपा के सभी प्रदेश मुख्यालयों में इसका आयोजन किया जा रहा है। आज का दिन गौरव का दिन है…”
उन्होंने आगे कहा, “एक समय था जब बिहार को पिछड़ा राज्य माना जाता था, लेकिन अब यह स्थिति बदल रही है। यह भी एक विजन है कि बिहार की मेहनत और बुद्धिमता बिहार के काम आए… प्रधानमंत्री के विकसित बिहार के विजन को हम पूरा करेंगे, यही आज संकल्प लिया जा रहा है। बिहार की मेहनत से पूरी दुनिया में बदलाव आ रहा है, लेकिन वही बदलाव बिहार में भी तेजी से आए, यही आज संकल्प लिया जा रहा है