जनजातीय समाज से राष्ट्रपति बनाने से लेकर जनजातीय गौरव दिवस मनाने तक के निर्णय, मोदी जी की जनजातीय समाज के प्रति आत्मीयता को दर्शाते हैं। इसलिए आज सारा जनजातीय समाज मोदी जी को फिर से पीएम बनाने का मन बना चुका है।
जनजातीय समाज का सशक्तीकरण और जनजातीय संस्कृति के गौरव को संरक्षित करना मोदी जी की गारंटी है। आज वलसाड जनसभा में उपस्थित लोगों का उत्साह बता रहा है कि जनजातीय समाज मोदी जी के साथ मजबूती से खड़ा है।
बीते 10 वर्षों में दमन के विकास को अभूतपूर्व गति और दिशा मिली है। मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में विकसित दमन का सपना साकार होगा। जनसभा में इतनी बड़ी संख्या में आई दमन की जनता का बहुत-बहुत आभार।