फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार शाम को दिल्ली में दरगाह निज़ामुद्दीन औलिया का दौरा किया। इमैनुएल मैक्रों इस बार दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वह भारत में लगभग 700 साल पुराने सूफी संस्कृति के केंद्र रहे दरगाह गए। वे वहां रात 9.45 बजे पहुंचे और आधे घंटे से अधिक समय तक वहां रहे। गौरतलब है कि यह दरगाह प्रसिद्ध सूफी निज़ामुद्दीन औलिया और उनके शिष्य अमीर खुसरो की कब्र है।
#WATCH | President of France Emmanuel Macron visited the Hazrat Nizamuddin Aulia Dargah on Friday. (26.01)
(Source: Hazrat Nizamuddin Aulia Dargah) pic.twitter.com/gf5hMBxZA4
— ANI (@ANI) January 26, 2024
फ्रांसीसी राष्ट्रपति का द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वागत
निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर जाने से पहले मैक्रों का स्वागत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का स्वागत करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं का एक-दूसरे के राष्ट्रीय दिवस परेड और समारोहों में सम्मानित अतिथि बनना एक ऐतिहासिक क्षण है और “हमारी दोस्ती की गहराई और हमारी साझेदारी की ताकत का प्रतीक है।”
जयपुर भी आए थे राष्ट्रपति मैक्रों
राष्ट्रपति मैक्रों 25 जनवरी को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। वे बृहस्पतिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे। यहां उनका भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने उन्हें अयोध्या में बने राम मंदिर का मॉडल भेंट किया। यहां पीएम और राष्ट्रपति मैक्रों का रोश शो भी हुआ। वे जयपुर में कई जगहों पर गए।