चंडीगढ।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने
हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में हरियाणा विधानसभा के कर्मचारियों व अधिकारियों को ट्रेनिंग देने के 8 दिनों के कार्यक्रम में शाम को औचक निरीक्षण किया।
हरियाणा विधानसभा के कर्मचारियों व अधिकारियों को ट्रेनिंग देने के लिए हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) आगामी एक वर्ष का कैलेंडर तैयार करेगा।विभिन्न विषयों पर विधानसभा के कर्मचारियों व अधिकारियों को ट्रेनिंग समय समय पर मिलती रहे,इसको लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण कटिबद्ध हैं।
विधानसभा के अंदर विभिन्न ब्रांचों में कार्यरत क्लास वन, टू व थ्री अधिकारियों व कर्मचारियों का समय समय पर मूल्यांकन होना चाहिए।इस नीति को लेकर विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा समय समय पर प्रशिक्षण दे उन्हें और सक्षम बनाने की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है।अधिकारी व कर्मचारी श्रेष्ठ कैसे बने के प्रयास है।