Singer Guru Randhawa badly injured: पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरू रंधावा बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनके साथ ये हादसा फिल्म शौकी सरदार की शूटिंग के दौरान हुआ। जहां उनके साथ हादसा हुआ। गुरू अपनी फिल्म के लिए स्टंट कर रहे थे। तभी उनके साथ एक्सीडेंट हुआ।
अपने एक्सीडेंट की सूचना खुद सिंगर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला अभी भी बरकरार है। फिल्म ‘शौंकी सरदार’ के सेट से मिली एक याद। एक्शन करना बहुत मुश्किल काम है , लेकिन अपने दर्शकों के लिए खूब मेहनत करूंगा’।
बता दें, एक्सीडेंट की जो फोटो गुरु ने शेयर की है। इसमें वो अस्पताल में लेटे हुए हैं। उनके गर्दर पर सर्वाइकल कॉल लगी हुई है। चेहरे पर भी खरोंच और चोज के निशान हैं। गुरु के इस पोस्ट के सामने आते ही उनके फैंस चिंतित हो गए हैं। वो लगातार अपने इमोशन भी व्यक्त कर रहे हैं। गुरु की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। इसमें अनुपम खेर, मीका सिंह और मृणाल ठाकुर का नाम है। मृणाल ने लिख शॉकिंग रिएक्शन दिया है। अनुपम ने लिखा, तुम सबसे अच्छे हो, जल्द ठीक हो। वहीं, मीका सिंह ने भी जल्द ही रिकवरी के कामना की है।