चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा सोमवार 5 मार्च, 2018 की सुबह 10 बजे काली माता मंदिर, कालका (पंचकूला) से आरंभ होगी।
हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा पहले दिन (5-03-2018) का कार्यक्रम
कालका-पिंजोर-सूरजपुर-पुराना पंचकूला से चण्डीगढ़ की ओर, अगली लाइट से रेडबिशप की ओर, बेलाविस्टा चौक, बस स्टेंड चौक, सेक्टर 8-9 लाइट प्वाइंट, शक्ति भवन चौक, नो गजा पीर, हाउसिंग बोर्ड, मटका चौक, विधानसभा, नाडा साहेब पंचकूला (रात्रि विश्राम)।