Flood: देश की प्रमुख नदियों में बांध से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी बिहार और अन्य राज्यों में बाढ़ की स्थिति को और गंभीर बना रहा है। भारी बारिश के चलते बांधों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे इन नदियों में पानी छोड़ा गया। इसने नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है, जिससे आसपास के इलाके डूब रहे हैं और बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। बिहार में इस समय बाढ़ की स्थिति अत्यधिक गंभीर है। कोसी, गंगा, गंडक और कमला जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं, जिसके कारण राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। दरभंगा, सीतामढ़ी, सुपौल और सहरसा सहित कई जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन इलाकों में हजारों घर बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।
वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख 74 हजार क्यूसेक पानी
पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर बराज से शनिवार को 4,74,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति गंभीर हो गई है। इस पानी ने दियारा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भर दिया है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। इसके चलते प्रशासन ने सभी 36 फाटकों को खोल दिया है, ताकि अतिरिक्त पानी को नियंत्रित किया जा सके, लेकिन इसका असर बाढ़ग्रस्त इलाकों पर और भी अधिक हो रहा है।
#WATCH | Bihar: Water of river Kosi has engulfed many northeastern districts of the state; normal life affected by floods-like situations in Supaul. pic.twitter.com/45OvFtq8Qt
— ANI (@ANI) September 30, 2024
बिहार बाढ़ से जूझ रहा है , हजारों लोग आज बेघर हो रहे हैं । ये बहुत ही दुखद घटना है 🥹#Bihar #Bihar_Flood #BiharFlood #PrayForBihar #MondayMotivation #GrowGreen #SelflessServices pic.twitter.com/f2ZW0Ctqn7
— निखिल जायसवाल/Nikhil Jaiswal🇮🇳 (@Nikhilup45) September 30, 2024
वीरपुर बैराज से छोड़ा गया 59,715 क्यूसेक पानी
वीरपुर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद, बिहार के राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। रविवार सुबह नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण वीरपुर से 59,715 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो सकती है।