लोकसभा चुनाव को बड़े मार्जिन से जितने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को कालका विधानसभा में ओबीसी मोर्चा सम्मेलन का आयोजन वार्ड नं 17, रजीपुर अशोका गार्डन,में किया गया। मुख्य अतिथि कम्बोज ने कांग्रेस पर जमकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत ठीक नहीं है। कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देने का षड़यंत्र रच रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के इस प्रयास को सफल नहीं होने देंगे। श्री कम्बोज ने कांग्रेस पर ओबीसी समाज को वोट बैंक समझा है और ओबीसी समाज का कभी हित नहीं चाहा। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रभारी कालका विशाल सेठ, महामंत्री वीरेंद्र राणा, चुनाव संयोजक कालका विधानसभा विनोद सवर्णी, ओबीसी मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सुनील धीमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र भाऊ, प्रदेश कार्यकारी सदस्य जगदीश कश्यप आदि भी उपस्थित रहे।
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि सभी सीटों पर जीत तय है, अब सभी कार्यकर्ताओं को जीत का मार्जिन एतिहासिक बनाने के लिए और भी कड़ी मेहनत करनी होगी। श्री कम्बोज ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया साथ ही 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान तय किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी समाज को सदा भीड़ जुटाने का जरिया समझा है। अब कांग्रेस धर्म के आधार पर मुसलमानों को भी आरक्षण देने का षड़यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान की मूल भावना को ठेस पहुंचाते हुए धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। कांग्रेस की इस कोशिश को प्रधानमंत्री मोदी कभी पूरा नहीं होने देंगे।
श्री काम्बोज ने कहा कि मोदी की गारंटी पर देश को विश्वास है, इसलिए हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतकर तीसरी बार भी मोदी सरकार बनाने का इतिहास बनाएंगे। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर अधिक से अधिक मतदान के लिए जनता को प्रेरित करें, ताकि हमारी जीत ऐतिहासिक हो सके। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनाना न केवल हमारा लक्ष्य है, बल्कि संकल्प भी है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए हर कार्यकर्ता को दिन-रात एक कर देना होगा।
मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना तय कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत प्रचंड हो इसके लिए हमें घर-घर जाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों से मिलकर उन्हें मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां बताएं तथा भाजपा के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
कर्ण देव काम्बोज ने कहा कि हर कार्यकर्ता लाभार्थियों से संपर्क करें और उनसे बात करके बताएं कि योजनाओं को चालू सुचारू रखने के लिए भाजपा सरकार का होना कितना जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्णकारी नीतियों तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर हम तीसरी बार 400 पार के साथ सरकार बनाने में अवश्य सफल होंगे।