जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने संगठनात्मक विषय पर बोलते हुए कहा कि जिला से लेकर शक्ति केन्द्र स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि संगठन का काम सामूहिक जिम्मेदारी का काम है। इसे किसी एक पदाधिकारी के भरोसे नहीं किया जा सकता है। हम सबकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। श्री शर्मा ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत हासिल करने में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में समय कम रह गया है, इसलिए हम सबको बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में बहुत तेजी से काम करना होगा।
दीपक शर्मा ने कहा कि कहा कि मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों व बैठकों में कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय समाज प्रमुखों को आवश्यक रूप में शामिल करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। श्री शर्मा ने कहा कि कहा कि यह भी सुनिश्चत करें कि पन्ना प्रमुख भी बूथ स्तरीय बैठक में शामिल होने चाहिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर हरियाण में तीसरी बार भाजपा सरकार बनना तय है।
विस्तृत जिला कार्यकारिणी को प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, महापौर कुलभूषण गोयल, जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगिन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यकारिणी के समापन पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार जताया और कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता पूरी कर्मठता, लग्न से जनता के बीच जाएंगे और जिला की दोनों विधानसभाओं में कमल खिलाने का काम करेंगे। इ