भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंचकूला में बुद्धिजीवी सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग का समाज में विशेष स्थान हैं। उन्होंने कहा कि आप लोग समाज का नेतृत्व करते हैं और आपकी प्रभावशाली आवाज को सुना जाता है। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो फंडामेंटल चेंज आया है उसे आप लोगों के माध्यम से बताना चाहूंगा। श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति करने की संस्कृति यानि की पॉलिटिकल कल्चर को बदल डाला है। बुद्धिजीवी सम्मेलन में श्री नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी से चलकर आज राहुल गांधी के नेतृत्व में अर्बन लेफ्ट का एजेंडा लेकर चल रही है। सम्मेलन को विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, मेयर कूलभूषण गोयल, रेखा शर्मा, बंतो कटारिया, सुरेंद्र नागर, हरेंद्र मलिक, सुभाष शर्मा, विरेंद्र गर्ग, संजय टंडन आदि उपस्थित रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 10 साल पहले भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, तुष्टिकरण और वोट बैंक के टॉपिक चर्चा के विषय होते थे। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ाने का काम किया। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने राजनीति के कल्चर को बदला है और आज डवलपमेंट की राजनीति पर चर्चा होती है, भाजपा के प्रत्याशी अपना रिकार्ड कार्ड जनता के बीच रखते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने कभी भी कांग्रेस नेताओं को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखते नहीं देखा होगा।
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो का नया एडिशन आ गया है। चुनाव पर चुनाव बीतते जाते हैं, लेकिन कांग्रेस का मेनिफेस्टो के विषय कभी नहीं बदलते। श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा का मेनिफेस्टो विजन डाक्यूमेंट होता है। हम जनता के बीच कहते हैं कि हमने जो कहा वो किया, जो कहेंगे वह करके देंगे। कांग्रेस के लोग बोलते हैं समाज को खंडित करो, उत्तर को दक्षिणी से और पूर्व को पश्चिम से लड़ाओ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब नेरेटिव सैट कर दिया है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। आज भाजपा की सरकार मोदी के इसी मंत्र पर काम कर रही है। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के लोग विचारों से मुक्त हो चुके हैं, देश व समाज के हितों के लिए उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस कोई भी नारा लगा सकती है, बस किसी भी तरह सत्ता हासिल होनी चाहिए।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनसंघ ने 1952 में कहा था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, इसमें दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं हो सकते। पीएम मोदी की इच्छा शक्ति और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति ने धारा-370 को धराशाही कर दिया। कांग्रेस ने सदा तुष्टिकरण की राजनीति की, सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को समाप्त करने को लेकर खूब कहा, लेकिन कांग्रेस टस से मस नहीं हुई। बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंडोनेशिया, सीरिया जैसे देशों में तीन तलाक नहीं है। कांग्रेस ने सेक्यूलर के नाम पर तुष्टिकरण की राजनीति की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक की प्रथा को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिया है।
श्री नड्डा ने कहा कि हमारा एजेंडा अंत्योदय है। गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीबों का उत्थान किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्र्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री स्मृद्धि योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वच्छता योजना इन सभी ने साधारण व्यक्ति को ताकत देने का काम किया। श्री नड्डा ने कहा कि अमेरिका, जापान, चीन की इकोनॉमी मुसीबत में है, आस्ट्रेलिया व यूरोप मुसीबत में है लेकिन ऐसे वक्त पर भारत की इकोनॉकी ग्रोथ कर रही है। आज दुनिया को उम्मीद है तो भारत से है।
श्री नड्डा ने कहा कि कांगेस में भाई-बहन जिन्होंने कुछ अता ना पता महंगाई का राग अलाप रहे हैं। श्री नड्डा ने आंकड़े रखते हुए कहा कि आस्ट्रेलिया का ग्रोथ रेट 1.6 प्रतिशत है, अमेरिका का 2.7 प्रतिशत, कनाड़ा 1.2 प्रतिशत है, फ्रांस 0.7 प्रतिशत है, जर्मनी का 0.2 प्रतिशत है, इंडिया का ग्रोथ रेट 6.8 प्रतिशत है और आगे यह 7 प्रतिशत पर जाएगा। पढ़े लिखों को तो समझा सकता हूं, जो कालेज ही नहीं गए उनको क्या बताएं। 10 साल पहले भारत 11 वें स्थान पर था, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बना है। श्री नड्डा ने भाजपा सरकार की उपलब्धिया और योजनाएं भी सम्मेलन में बताई।