पंजाब के सीएम भगवंत मान को नियमित जांच के लिए यहां भर्ती कराया गया था लेप्टोस्पायरोसिस (leptospirosis) के लिए उनके ब्लड टेस्ट पॉजीटिव थे।
#WATCH | Punjab CM Bhagwant Mann discharged from Fortis Hospital, Mohali.
He was admitted here for a regular checkup. His blood tests for leptospirosis was positive. pic.twitter.com/6KLPyqiM5n
— ANI (@ANI) September 29, 2024
भगवंत मान को 29 सितंबर यानी संडे दोपहर को छुट्टी दे दी गई है वह बुधवार से अस्पताल में भर्ती थे वहीं संडे को कांग्रेस नेता परगट सिंह सीएम मान से मिलने मोहाली फोर्टिस पहुंचे थे वहां उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर उनका हालचाल जाना था।
#WATCH | Punjab CM Bhagwant Mann discharged from Fortis Hospital, Mohali.
He was admitted here for a regular checkup. His blood tests for leptospirosis was positive. pic.twitter.com/6KLPyqiM5n
— ANI (@ANI) September 29, 2024
बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बुधवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था सूत्रों ने बताया कि सीएम मान को बुधवार देर रात तीन बार बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब आम आदमी पार्टी (AAP) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था, ‘मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी गहन जांच की जा रही है।’
अकाली दल और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मान और आप पर निशाना साधा था
सूत्रों ने बताया कि सीएम मान नियमित जांच के लिए आए थे और उनकी हालत ठीक है वहीं अकाली दल और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री मान और आप पर निशाना साधा था। साथ ही मांग की थी कि वे उनके ठिकाने और बीमारियों के बारे में बताएं। उन्होंने पंजाब और दिल्ली में आप सरकारों द्वारा सर्वोत्तम सरकारी अस्पतालों और क्लीनिकों के बड़े-बड़े दावों पर भी कटाक्ष किया था।कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, ‘फिर भी जब बात खुद के स्वास्थ्य की आती है, तो सीएम मान दिल्ली के एक निजी अस्पताल का विकल्प चुनते हैं! यह पाखंड चौंका देने वाला है। अब यह स्पष्ट है कि ये तथाकथित ‘आम आदमी के चैंपियन’ अपने बड़े-बड़े दावों से जनता को गुमराह कर रहे हैं।’