*हरियाणा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगी:बच्चे समेत 3 जिंदा जले, 7 बुरी तरह झुलसे; आसपास के मकानों में दरारें आईं*
सोनीपत में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग में 3 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 2 शव बरामद कर लिए गए हैं। एक शव महिला का, जबकि दूसरा बच्चे का है।
फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद ग्रामीणों को हादसे का पता चला। ब्लास्ट से साथ लगते मकानों की दीवारों में दरारें आ गई।