नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती ठेके पर दिए जाने की चर्चा को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। संजय सिंह ने कहा है कि भारत की सेना में अग्निवीर के जरिए ठेके पर जवान भर्ती किए गए।
इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती ठेके पर होने जा रही है।
भारत की सेना में अग्निवीर के जरिए ठेके पर जवान भर्ती किए गए। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती ठेके पर होने जा रही है। यह देश और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ मज़ाक है।
यूपी में इससे पहले पुलिस भर्ती पेपर लीक से 60 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ। अभी इसकी जांच चल ही… pic.twitter.com/n8JPL2jhU8
— AAP (@AamAadmiParty) June 13, 2024
उन्होंने कहा कि यह देश और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ मज़ाक है। यूपी में इससे पहले पुलिस भर्ती पेपर लीक से 60 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ। अभी इसकी जांच चल ही रही थी कि अब ठेके पर पुलिस की भर्ती होने वाली है।