दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार के ऊपर यमुना से कम पानी देने के लगाया आरोप।
भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर किया पलटवार।
केजरीवाल सिर्फ ड्रामा करते हैं। वे सिर्फ हरियाणा के ऊपर कम पानी देने के आरोप लगाते हैं।
पानी प्राकृतिक की देन है, जो पीछे से पानी आता है वही दिया जाता है। हरियाणा पानी नहीं बनाता।
दिल्ली सरकार के ऊपर नरवाना ब्रांच के रख रखाव के 204 करोड रुपए हरियाणा के बकाया है, जो उसने अभी तक नहीं दिए।
केजरीवाल यदि हरियाणा से पानी मांगते हैं, तो राजीव लोंगोवाल समझौते के तहत हरियाणा को पंजाब से पानी भी दिलवाएं।
SYL का पानी दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ रेवाड़ी और भिवानी का हक है। केजरीवाल उसे पंजाब से दिलवाएं।
केजरीवाल को आंकड़ों के हिसाब से स्थिति साफ करनी चाहिए।
पहले दिल्ली को कितना पानी मिलता था, अब दिल्ली को कितना पानी मिलता है।
पानी की निगरानी के लिए दिल्ली और हरियाणा के अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी है, जो हर घंटे पानी का डाटा एकत्रित करती है।
आप दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लग रहे हैं दिल्ली के अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल अपनी गलतियों को छिपाने का काम कर रहे हैं,जो नहीं छिप रही हैं।
केजरीवाल सरकार की गलत नीतियों के चलते आज दिल्ली जल बोर्ड 20000 के घाटे मे पहुंच गया है।
दिल्ली में जलापूर्ति करने वाली पाइपलाइन पुरानी और जर्जर हो चुकी है केजरीवाल बताएं कितने नई पाइपलाइन डाली गई
हैं।
दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट में चली गई है अब सुप्रीम कोर्ट में ही सत्य का फैसला होगा।
कांग्रेस विधायक दल के उप नेता आफताब अहमद के उन आरोपों पर भी जवाहर यादव ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने अप पर हरियाणा के पानी में कटौती करने के आरोप लगाए थे।
जवाहर यादव ने कहा कि बेहतर होगा कि आफताब अहमद आंकड़ों के साथ सामने आए।
पहले हरियाणा को कितना पानी मिलता था, अब कितना पानी मिल रहा है।
बिना आंकड़ों के आरोप नहीं लगाने चाहिए।
लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ अधिकारियों द्वारा सही तरीके से ड्यूटी नहीं निभाने के सवाल पर जवाहर यादव की प्रतिक्रिया।
जवाहर यादव ने कहा कि कुछ अधिकारियों ने मर्यादाएं तोड़ी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा के एक जिला उपायुक्त ने एक पोस्ट जारी कर परिवर्तन के साथ मतदान करने की अपील की है।
ऐसे 5-10 अधिकारी है, जिन्होंने अपनी ड्यूटी सही तरीके से नहीं की है।
इन सभी की जानकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी को दे दी गई है।
लोकसभा चुनाव के दौरान भीतरघात करने वालों पर जवाहर यादव की प्रतिक्रिया।
बीजेपी एक अनुशासन और कठोर संगठन वाली पार्टी है अगर किसी ने भीतर घात किया है, तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।