*BREAKING NEWS*
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की आने वाले नतीजों को देखते हुए बहुत सारे राजनेताओं के होश उड़ने वाले है। वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा की केजरीवाल हवा में तीर चलाने में माहिर है उन्हें पता है कि अब पंजाब में उनका झूठ फरेब नहीं चलने वाला। विज ने कहा की आने वाली 4 तारीख को 400 पार का नारा सच होने वाला है।
ममता बनर्जी ने अपने एक बयान में कहा था की अगर पीएम मोदी भगवान है तो हम उनके लिए मंदिर बनवाएंगे, फूल और भोग भी चढ़ाएंगे जिस पर तंज कसते हुए पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा की आने वाले नतीजों को देख कर बहुत सारे राजनेताओं के होश उड़ने वाले है, परमात्मा की जगह कोई नहीं ले सकता। हम डॉक्टर को भगवान का रूप कहते है लेकिन वो भगवान नहीं बनते। बात का भाव समझना हर एक के बस की बात नहीं है।
*बाइट : अनिल विज, पूर्व गृह मंत्री, हरियाणा*
वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में कहा था कि पंजाब वाले उन्हें 13MP दे तो वो पंजाब का पैसा वापिस लेकर आएंगे जिस पर विज ने कहा की केजरीवाल को हवा में तीर छोड़ने की आदत है, उन्हें पता है कि अब पंजाब के लोग उनका झूठ और फरेब समझ चुके है इस लिए वो ऐसी बाते कर रहे है।
*बाइट : अनिल विज, पूर्व गृह मंत्री, हरियाणा*